हमारे बारे में

वन उत्पादकता संस्थान, रांची भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद, देहरादून के अंतर्गत एक प्रमुख वानिकी अनुसंधान संस्थान है जो बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल  राज्यों में वानिकी अनुसंधान एवं विस्तार का कार्य करता है | 1993 में अस्तित्व में आने के बाद से, संस्थान ने वानिकी के क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान परियोजनाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से आदिवासी किसानों, गैर सरकारी संगठनों, राज्य वन विभाग, हितधारकों की विविध श्रेणियों और वानिकी आधारित अनुसंधान संबंधी आवश्यक्ताओं की आपूर्ती हेतु  बहुत सी सार्थक पहल की | संस्थान ने इस क्षेत्र में उपयोगकर्ताओं के विभिन्न श्रेणी के लिए वानिकी उन्मुख समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रमुखता से बीड़ा उठाया है एवं वानिकी के क्षेत्र में खुद को स्थापित किया है | संस्थान ने विशेष रूप से लाख की खेती में अपनी तकनीकी विशेषज्ञता स्थापित की है और पिछले कुछ वर्षों में आदिवासी किसानों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए संस्थान द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न परियोजनाओं के अंतर्गत किये गये प्रचार-प्रसार कार्यक्रम से उन्हे लाभान्वित किया गया है।

संस्थान में  सुव्यवस्थित मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, आण्विक जीव विज्ञान प्रयोगशाला,  वन-कीट विज्ञान प्रयोगशाला एवं वनोपज-रसायन विज्ञान प्रयोगशाला हैं । सभी प्रयोगशाला आधुनिक एवं अत्याधुनिक उपकरणों से लैस हैं और सुरक्षित कार्य करने में सक्षम है  है |

संस्थान में वयवस्थित ‘औस-उपवन’ वनस्पति उद्यान, में औषधीय गुण की विभिन प्रजातियों का संग्रह सहेज कर रखा गया है | इसके इलावा संस्थान द्वारा विकसित Bambusetum (बांस के पौधों का ) में बांस की करीब 57 प्रजातियों का संग्रह भी उपलब्ध है |

संस्थान के महत्वपूर्ण कार्यक्षेत्र

  • आजीविका सहायता और आर्थिक विकास के लिए वन एवं वन उत्पादों का प्रबंधन
  • ैव विविधता संरक्षण और पारिस्थितिकी सुरक्षा
  • वन आनुवंशिक संसाधन प्रबंधन और वृक्ष-सुधार कार्यक्रम

OrganistionalStructureabout-us2

 

 

पता:

वन उत्पादकता संस्थान
एनएच 23, गुमला रोड, लालगुतवा
रांची -835303 (झारखंड)
फ़ोन: +91-651-2948505/2948515,0651-2526140
फैक्स नंबर: +91-651-2526006
ई-मेल: dir_ifp@icfre.org